कौन है वो सबसे बड़ा गुंडा, जिसे देश के कानून का डर नहीं? BJP और CEC पर खूब बरसे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भाजपा पर गुंडागर्दी करने और आप कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि दिल्ली पुलिस डरी हुई है और स्थिति से निपटने में असहाय है।

Kejriwal Attacks BJP And CEC: दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को भी निशाने पर लिया। प्रचार के आखिर दिन केजरीवाल ने सवाल किया, कौन है वह सबसे बड़ा गुंडा, जिसे देश के कानून का डर नहीं? दिल्ली पुलिस को कौन लाचार बना रहा है? सीईसी राजीव कुमार से अनुरोध है कि वह सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी पाने के लिए लोकतंत्र और देश के भविष्य को खतरे में नहीं डालें।

Arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी और सीईसी पर निशाना

मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भाजपा पर गुंडागर्दी करने और आप कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि दिल्ली पुलिस डरी हुई है और स्थिति से निपटने में असहाय है। दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार पर भी निशाना साधा और उन पर निजी लाभ के लिए लोकतंत्र से समझौता करने का आरोप लगाया।

End of Feed