Delhi Elections: 'शीशमहल आपदा फैलाने वालों का अड्डा'... BJP ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए किया ये सॉन्ग किया लॉन्च

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए शनिवार को ‘शीशमहल’ पर एक गीत व पोस्टर जारी किया। सचदेवा ने कहा कि ‘जो व्यक्ति बदलाव और दिल्ली की सूरत बदलने का वादा करके सत्ता में आया, उसने अपना चरित्र व व्यवहार बदल दिया।

Delhi Assembly Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए शनिवार को ‘शीशमहल’ पर एक गीत व पोस्टर जारी किया। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के संवाददाता सम्मेलन के दौरान ‘शीशमहल आपदा फैलाने वालों का अड्डा’ गीत और ‘आपदा-ए-आजम’ शीर्षक वाला पोस्टर जारी किया गया।

Delhi Assembly Election

जब दिल्ली की जनता कोरोना काल में परेशान थी, तब AAP-दा-ए-आजम मजे से अपना शीशमहल बनवा रहे थे- भाजपा

गीत केजरीवाल के भ्रष्टाचार से तैयार शीशमहल की कहानी बयां करता है- सचदेवा

सचदेवा ने कहा कि ‘जो व्यक्ति बदलाव और दिल्ली की सूरत बदलने का वादा करके सत्ता में आया, उसने अपना चरित्र व व्यवहार बदल दिया। दिल्ली के लोग विकास की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि केजरीवाल सवाल पूछने पर उन्हें गाली दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि यह गीत केजरीवाल के भ्रष्टाचार और करदाताओं के पैसे से तैयार शीशमहल की कहानी बयां करता है।

End of Feed