ECI Delhi Election Result 2025 Live Streaming, TV Telecast Channel in India: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी 2025 को वोट डाले गए थे। जिसके बाद अब दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट शनिवार 8 फरवरी 2025 को आएगा। दिल्ली चुनाव का सबसे सटीक परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिखाया जाएगा, जिसे समय-समय पर चुनाव आयोग की तरफ से अपडेट किया जाएगा। आइए जानते हैं कि कैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखें।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे देखें दिल्ली चुनाव का रिजल्ट
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे देखें दिल्ली का रिजल्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आप चुनाव आयोग (Election Commission of India) की वेबसाइट पर देख सकते हैं। यहां हार जीत को लेकर आधिकारिक जानकारी समय-समय पर अपडेट होती रहेगी। इसके लिए आप https://results.eci.gov.in/ या फिर https://eci.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं।
स्टेप-बाई- स्टेप समझिए कैसे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखें दिल्ली चुनाव का रिजल्ट
सबसे पहले आप https://www.eci.gov.in/ पर जाएं, इसके बाद DELHI ASSEMBLY ELECTION RESULT पर क्लिक करें, जो आपको https://results.eci.gov.in/ ले जाएगा। यहीं पर आपको दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट का एक बॉक्स दिखेगा, जहां आप क्लिक करके, दिल्ली चुनाव का सबसे सटीक रिजल्ट देख सकेंगे।
क्या कहता है दिल्ली का एग्जिट पोल
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में बीजेपी आगे दिख रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल ने दिल्ली में बीजेपी की सरकार का अनुमान लगाया है, वहां कुछ में आम आदमी पार्टी की भी सरकार बनने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली चुनाव 2025 कौन जीत रहा है ? : Check Here
