Delhi Election 2025: दिल्ली में आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे PM मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए आज बिगुल फूंकेंगे। प्रधानमंत्री आज दिल्लीवासियों को कई परियोजानाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री जेजे क्लस्टर के निवासियों के लिए 1675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट में पात्र लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी आज रोहिणी के जापानी पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Delhi Assembly Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए आज बिगुल फूंकेंगे। पीएम मोदी आज रोहिणी के जापानी पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही को दोपहर करीब 12:10 बजे दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के तहत झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टरों के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का दौरा करेंगे। दोपहर करीब 12:45 बजे वह दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जेजे क्लस्टरों के निवासियों के लिए 1675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट में पात्र लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे। नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा दूसरी सफल इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के पूरा होने का प्रतीक होगा। सरकार द्वारा एक फ्लैट के निर्माण पर खर्च किए गए प्रत्येक 25 लाख रुपये के लिए पात्र लाभार्थी कुल राशि का 7 प्रतिशत से भी कम का भुगतान करते हैं, जिसमें मामूली योगदान के रूप में 1.42 लाख रुपये और पांच साल के रखरखाव के लिए 30000 रुपये शामिल हैं।

PM Modi (2)

दिल्ली में आज कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

CBSC के कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे- नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (डब्ल्यूटीसी) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए ) टाइप- II क्वार्टर। नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र ने 600 से अधिक जीर्ण-शीर्ण क्वार्टरों को अत्याधुनिक वाणिज्यिक टावरों से बदलकर क्षेत्र को बदल दिया है, जो उन्नत सुविधाओं के साथ लगभग 34 लाख वर्ग फुट प्रीमियम वाणिज्यिक स्थान प्रदान करता है। परियोजना में जीरो - डिस्चार्ज अवधारणा, सौर ऊर्जा उत्पादन और वर्षा जल संचयन प्रणाली जैसे प्रावधानों के साथ हरित भवन प्रथाओं को शामिल किया गया है परियोजना के डिजाइन में वर्षा जल संचयन प्रणाली, सीवेज और जल उपचार संयंत्र, तथा सौर ऊर्जा से चलने वाले अपशिष्ट कम्पेक्टर शामिल हैं, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन को प्रोत्साहित करते हैं।

End of Feed