7 PPM वाली पानी की 3 बोतल लेकर रवाना हुए केजरीवाल, बोले-इसे पीकर दिखाए चुनाव आयोग

Delhi Assembly Elections: यमुना में अमोनिया को लेकर दिल्ली में सियासत तेज हो गई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जहरीले पानी वाले बयान पर चुनाव आयोग को जवाब दिया है। उन्होंने इसकी सूचना एक्स पर देते हुए लिखा कि दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत बधाई। दिल्ली में आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा 7 ppm से घटकर 2 ppm हो गई है।

Delhi Assembly Elections: दिल्ली में विधानसभा चुनाव-2025 के एलान के बाद सियासी घमासान जोरों पर है। इस बीच यमुना में अमोनिया को लेकर दिल्ली में सियासत तेज हो गई है। सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जहरीले पानी वाले बयान पर चुनाव आयोग को जवाब दिया है। उन्होंने इसकी सूचना एक्स पर देते हुए लिखा कि दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हम सबका संघर्ष रंग लाया। दिल्ली में जो जहरीला पानी भेजा जा रहा था, वो अब बंद हो गया। दिल्ली में आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा 7 ppm से घटकर 2 ppm हो गई है। अगर हम आवाज नहीं उठाते और संघर्ष नहीं करते, तो आज दिल्ली की आधी आबादी को पानी नहीं मिल रहा होता। हमने दिल्ली को बहुत बड़े पानी के संकट से बचा लिया। चुनाव आयोग ने मुझे नोटिस देकर सज़ा देने की धमकी दी है। चुनाव आयोग को मेरा जवाब।

Arvind Kejriwal

जहरीले पानी वाले बयान पर केजरीवाल ने ECI को दिया जवाब

मुझे अपनी आवाज उठाने के लिए EC ने भेजा नोटिस

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठाया और उनसे हस्तक्षेप करने को कहा। चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बजाय, मुझे अपनी आवाज उठाने के लिए नोटिस दिया गया।

End of Feed