आज शाम 7.30 बजे बीजेपी दफ्तर जाएंगे पीएम मोदी, दिल्ली के रुझानों में भाजपा को बंपर बहुमत

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों के रुझानों में भाजपा को मिल रहे बंपर बहुमत के बीच खबर आ रही है कि आज शाम 7.30 बजे पीएम मोदी बीजेपी दफ्तर जाएंगे।

'Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 का रिजल्ट थोड़ी देर में पूरी तरह से साफ हो जाएगा। रुझानों में BJP को बंपर बहुमत मिल चुका है। अब माना जा रहा है कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी की विदाई होनी तय है। रुझानों में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7.30 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें, रुझान सामने आने के बाद से बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल है। वहां पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूमते नजर आ रहे हैं।

Delhi Assembly Election

दिल्ली के रुझानों में भाजपा को बंपर बहुमत

इस बीच, दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 43 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है। वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संवाददाताओं से कहा कि अब तक के परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं लेकिन हम अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।

End of Feed