लगातार गिर रहा दलबदलू नेताओं की जीत का स्ट्राइक रेट, 2019 में 15 फीसद पर आया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2024, 04:17 PM IST

Loksabha Election 2024 : आंकड़े बताते हैं कि पाला बदलना जीत की गारंटी नहीं है। त्रिवेदी सेंटर फॉर पॉलिटिकल सेंटर के मुताबिक 2004 के बाद पार्टी बदलकर दूसरे दल से चुनाव लड़ने वाले नेताओं की जीत की संभावना लगातार कम हुई है।

Defectors : चुनाव से ठीक पहले नेताओं का पुरानी पार्टी छोड़कर नई पार्टी में आना कोई नई बात नहीं है। दशकों से नेता एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होते रहें हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी बदलने का दौर भाजपा और कांग्रेस सहित सभी पार्टियों में चल रहा है। टिकट और जीत की संभावना नेताओं को पाला बदलने के लिए मजबूर कर रही है। हालांकि, पाला बदलने वाली अपनी बात को जायज ठहराने के लिए ये नेता कई बार 'उचित सम्मान' न मिलने या मौजूदा पार्टी में 'घुटन होने' का हवाला देते हैं।

Loksabha Election 2024,

लोकसभा चुनाव 2024।

पाला बदलना जीत की गारंटी नहीं

आंकड़े बताते हैं कि पाला बदलना जीत की गारंटी नहीं है। त्रिवेदी सेंटर फॉर पॉलिटिकल सेंटर के मुताबिक 2004 के बाद पार्टी बदलकर दूसरे दल से चुनाव लड़ने वाले नेताओं की जीत की संभावना लगातार कम हुई है। पिछले लोकसभा यानी 2019 के चुनाव में दल बदलने वाले नेताओं की जीत का स्ट्राइक रेट गिरकर 15 प्रतिशत पर आ गया।

End of Feed