Dabwali Vidhan Sabha Chunav 2024, डबवाली विधान सभा सीट: चौटाला परिवार के 3 सदस्यों के बीच मुकाबला

Dabwali Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024, Dabwali Constituency, History, Party, Ke Candidate: डबवाली का निर्वाचन क्षेत्र कोड 07043 है। इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस सहित कई दलों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस सीट के चुनाव नतीजे पर सभी की नजर लगी हुई है।

Dabwali Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: पंजाब की सीमा से लगती डबवाली सीट पर इस बार मुकाबला काफी रोचक और टक्करवाला है। इनेलो से इस सीट पर आदित्य चौटाला मैदान में हैं। जजपा से ओमप्रकाश के पोते एवं अजय के बेटे दिग्विजय चौटाला मैदान में हैं। इनके अलावा कांग्रेस के टिकट पर निवर्तमान विधायक अमित सिहाग भी इन्हीं के परिवार से हैं। अमित और आदित्य चचेरे भाई हैं, जबकि दिग्विजय उनके भतीजे हैं। एक ही परिवार के तीन सदस्य चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

dabwali seat

डबवाली सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला।

डबवाली सीट पर इस बार भी कांटे की टक्कर

डबवाली का निर्वाचन क्षेत्र कोड 07043 है। इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस सहित कई दलों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस सीट के चुनाव नतीजे पर सभी की नजर लगी हुई है। हरियाणा की डबवाली सीट पर इस बार भी कांटे की टक्कर है। चुनाव प्रचार की शुरुआत से ही इस सीट पर जोरदार मुकाबला देखने को मिला। रैलियों में राजनीतिक दलों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। मतदाताओं को अपनी तरफ खींचने के लिए उम्मीदवारों ने कई सारे वादे किए। उम्मीदवारों ने दावा किया कि चुनाव जीतने पर वे अपने वादों को पूरा करेंगे।

End of Feed