Rajasthan Chunav: डोटासरा के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, कांग्रेस प्रत्याशियों पर गुस्सा निकाल रही जनता

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2023, 12:47 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023: जनता में कांग्रेस के खिलाफ कितनी नाराजगी है, उसका अंदाजा हाल के दिनों में हुई घटनाओं से लगाया जा सकता है। कुछ समय पहले महुवा से कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला को गांव वालों ने भगाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा।

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां कांग्रेस के प्रत्याशियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस सरकार ने लोगों को फ्री की रेवड़ियां खूब बांटी लेकिन एंटी इनकमबेंसी की जिस तरह की तस्वीर इस चुनाव में आ रही है, उससे कांग्रेस के लिए दोबारा सत्ता में आने का सपना पूरा होते नहीं दिख रहा है।

dotasara

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023।

हाल ही में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। डोटासरा का ये वीडियो उनके चुनावी विधानसभा क्षेत्र सीकर के लक्ष्मणगढ़ का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे इसी वीडियो में डोटासरा के विरोध में मोदी समर्थकों के नारे भी सुनाई दे रहे हैं। बताया गया कि डोटासरा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचने से पहले वहां मोदी समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखकर मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। भाजपा राजस्थान के प्रवक्त लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा कि राजस्थान में कांग्रेस के हालात देख लो, इनके नेता और प्रत्याशी गांवों में नहीं घुस पा रहे हैं। हर जगह गांव के लोग इन्हें भगा रहे हैं।

End of Feed