लोकसभा चुनाव के नतीजों पर आज मंथन करेगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका गांधी भी बैठक में होंगे शामिल

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में आम चुनाव के परिणामों पर मंथन कर भविष्य की रणनीति तय करेगा। पार्टी की शीर्ष निर्णायक संस्था सीडब्ल्यूसी की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे होटल अशोका में होगी।

CWC Meeting: कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में आम चुनाव के परिणामों पर मंथन कर भविष्य की रणनीति तय करेगा। पार्टी की शीर्ष निर्णायक संस्था सीडब्ल्यूसी की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे होटल अशोका में होगी। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता और विभिन्न राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के प्रदर्शन विश्लेषण करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव देंगे। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।

CWC Meeting

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर आज मंथन करेगी कांग्रेस

बैठक बुलाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे होटल अशोका में सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों और पार्टी सांसदों के लिए रात्रि भोज देंगे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कांग्रेस लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 2019 के चुनावों में अपनी सीटों की संख्या 52 से बढ़ाकर 99 कर ली है। पार्टी के अंदर एक धड़े का मानना है कि राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी और विपक्ष के नेता का पद संभालना चाहिए, जिस पर भी बैठक में चर्चा होगी।

End of Feed