Congress Telangana Candidate List: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी 55 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 15, 2023, 10:15 AM IST

Congress Telangana Candidate List: कांग्रेस ने आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव (Telangana Assembly Election 2023) के लिए 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कोडंगल से चुनाव लड़ेंगे।

Congress Telangana Candidate List: कांग्रेस पार्टी ने रविवार को आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव (Telangana Assembly Election 2023) के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कोडंगल से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा आगामी मध्य प्रदेश और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के संबंध में शुक्रवार को पार्टी नेतृत्व के विचार-विमर्श के बाद आई है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मध्य प्रदेश और तेलंगाना में क्रमशः 17 और 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए अलग-अलग बैठकें कीं। तेलंगाना के अलावा पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 30 सीटों और मध्य प्रदेश चुनाव के लिए 144 सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दक्षिणी राज्य तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा और गिनती अन्य चार राज्यों - मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ 3 दिसंबर को होगी।

Congress Released List Of 55 Candidates For Telangana Assembly Election 2023

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

तेलंगाना मुख्य रूप से त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ रहा है। जहां सत्तारूढ़ बीआरएस एक और कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए है और कांग्रेस सीएम के चंद्रशेखर राव से सत्ता छीनने की कोशिश कर रही है। बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के दक्षिणी हिस्से पर पकड़ बनाने के लिए सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

End of Feed