यूपी में SP संग बन गई कांग्रेस की बात, दिल्ली में AAP के साथ कहां अटका मामला?

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2024, 07:06 AM IST

AAP द्वारा कांग्रेस को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से केवल एक सीट की पेशकश करने के बाद मामला अटक गया है। वहीं, यूपी में कांग्रेस की सपा संग डील हो गई है।

Congress-AAP: एक ओर जहां यूपी में कांग्रेस का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तय हो चुका है, वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ समझौते को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर देरी हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कांग्रेस के साथ पार्टी के गठबंधन पर सवालों का जवाब दिया। जब केजरीवाल से पूछा गया कि सीट बंटवारे में देरी क्यों हुई तो उन्होंने कहा, देखते हैं 1-2 दिनों में क्या होता है।

Rahul And Arvind Kejriwal

आप-कांग्रेस डील कहां अटकी

गठबंधन पर बोले केजरीवाल, मुझे नहीं पता

केजरीवाल की यह टिप्पणी लोकसभा से पहले दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत पर सस्पेंस के बीच आई है। AAP द्वारा कांग्रेस को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से केवल एक सीट की पेशकश करने के बाद मामला अटक गया है। दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन के बारे में घोषणा की संभावना के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, मुझे नहीं पता।

End of Feed