हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयार किया मेगा प्लान, राहुल गांधी निकालेंगे चुनावी रथ

Congress Plan for Haryana: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तैयार मेगा प्लान कर लिया है। इसके तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी रथ निकालेंगे। खास बात ये है कि इस रथ में राहुल के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गंधी वाड्रा भी होंगी।

Haryana Chunav: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की 10 साल की सरकार को बेदखल कर सत्ता में आने की कोशिश में कांग्रेस हरियाणा में अपना मेगा प्लान तैयार किया है, जिसको लीड राहुल गांधी करेंगे। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी हरियाणा में रथ यात्रा करेंगे। 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुनावी यात्रा हरियाणा के ज्यादातर विधानसभा से गुजरेगी। यात्रा उन विधानसभा में हो कर गुजरेगी, जहां अभी तक राहुल की सभा नहीं हुई और जहां कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। जीतने की संभावना वाली सीटें को फोकस करते हुए भी रूट मैप तैयार किया गया है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

बीजेपी की तैयारियों को देख कांग्रेस ने बदली रणनीति

हरियाणा चुनाव में अबतक बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय नेताओं की रैली हो रही है, वहीं PM की कई रैलियां प्रस्तावित भी हैं, लेकिन कांग्रेस राज्य के नेताओं के अलावा लीडरशिप की तरफ से कोई बड़ा प्लान नहीं दिख रहा था। हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया की स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिस वजह से लीडरशिप और राज्य के के नेताओं के बीच फिलहाल कोई तालमेल बिठाता नहीं दिखा रहा है, 40 नेताओं के स्टार प्रचारक को सूची भले ही कांग्रेस ने जारी की थी, लेकिन ज्यादातर नेता अभी भी प्रचार करते नहीं दिख रहे हैं, यही वजह है कि कांग्रेस ने चुनाव से एक हफ्ते पहले अपने रणनीति में बदलाव करते हुए राहुल गांधी को प्रचार की कमान देने का निर्णय लिया।

End of Feed