CWC Meeting Updates: जिन दोस्तों को प्रधानमंत्री 'मेरे दोस्त' कहते थे, वही आज भारत को मुश्किलों में डाल रहे हैं, खरगे का मोदी पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित विस्तारित कार्य समिति की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश, सचिन पायलट और कई अन्य नेता शामिल हैं। जानिए मीटिंग का अपडेट...

Mallikarjun Kharge At CWC Meeting: कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (CWC) की बैठक बुधवार को शुरू हुई, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा के साथ ही कथित वोट चोरी सहित कई विषयों से जुड़ी रणनीति पर चर्चा होगी। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार में हो रही है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार को कई मुद्दों पर निशाने पर लिया।

Kharge Rahul

CWC मीटिंग में खरगे का पीएम मोदी पर निशाना (ANI)

पीएम मोदी पर खरगे का निशाना

खरगे ने कहा, हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब भारत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी समस्याएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की कूटनीतिक विफलता का परिणाम हैं। जिन दोस्तों को प्रधानमंत्री 'मेरे दोस्त' कहकर शेखी बघारते हैं, वही आज भारत को कई मुश्किलों में डाल रहे हैं। खरगे ने चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया। खरगे ने कहा, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विभिन्न राज्यों से हुए खुलासों पर सवालों के जवाब देने के बजाय, भारत निर्वाचन आयेाग हमसे हलफनामा मांग रहा है।

End of Feed