पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले दुर्गापुर में सीएम ममता का भव्य रोड शो, ‘दीदी-दीदी’ के नारों से गूंज उठा पूरा शहर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में समर्थकों ने सड़क किनारे और इमारतों की बालकनी व छतों से उनका स्वागत किया।

CM Mamata Banerjee Rally Durgapur: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2026) की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर में पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में रोडशो किया। इस दौरान लोगों ने सड़क के दोनों तरफ और बालकनी व छतों पर खड़े होकर टीएमसी प्रमुख का अभिवादन किया और मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। बनर्जी ने स्टील मार्केट से चलना शुरू किया और लगभग दो किलोमीटर दूर भिरिंगी मोड़ तक पहुंचीं। इस दौरान दुर्गापुर और आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों के टीएमसी उम्मीदवार उनके साथ थे।

CM Mamata Banerjee Leads Massive Roadshow in Durgapur

दुर्गापुर में रोड शो के दौरान सीएम ममता बनर्जी

'दीदी-दीदी' और 'जय बांग्ला' के नारों से गूंजा माहौल

पार्टी समर्थकों ने 'दीदी-दीदी' और 'जय बांग्ला' के नारों के बीच फूल बरसाकर व स्कार्फ पहनाकर बनर्जी का अभिवादन किया । रोडशो के दौरान पूरे मार्ग पर टीएमसी के झंडे दिख रहे थे। कई लोगों के हाथों में नीले और सफेद रंग के गुब्बारे थे। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।

End of Feed