दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद CM आतिशी की पहली प्रेस कांफ्रेस, केजरीवाल का गुणगान करते हुए BJP पर साधा निशाना

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आप नेता और पूर्व मंत्री आतिशी ने शनिवार को शपथ ली। शपथ लेने के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल का जमकर गुणगान किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी बनी है नई सीएम
  • आज ही सीएम पद की शपथ ली है आतिशी
  • शपथ लेने के बाद आतिशी ने की पहली क्रांफ्रेंस

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम आतिशी ने अपनी पहली ही प्रेस कांफ्रेंस में कई बड़े ऐलान कर दिए हैं। आतिशी ने अपनी प्राथमिकता में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से सीएम की कुर्सी पर बैठाने की बात कही है। साथ ही आतिशी ने कहा कि अगर दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को दोबारा से मौका नहीं देती है, तो बीजेपी दिल्ली में मिल रही मुफ्त सुविधाओं को खत्म कर देगी।

delhi cm atishi

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करती हुई आतिशी

End of Feed