Chhattisgarh Ramvichar Netam Ramanujganj Election 2023 Profile: रामविचार नेताम राजनेता हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ से भारतीय संसद के ऊपरी सदन, राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में कार्य किया है वहीं इस दफा उन्हें बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रामानुज गंज सीट से उम्मीदवार बनाया है।
ऐसा रहा है रामविचार नेताम का राजनीतिक सफर
गौर हो कि छत्तीसगढ़ की रामानुजगंज सीट जो खासी अहम मानी जाती है, इस सीट पर पहले बीजेपी का दबदबा था, बाद में कांग्रेस ने इस सीट पर अपना कब्जा किया, वहीं इस सीट वापस हासिल करने के लिए बीजेपी ने इस सीट पर दमदार और मजबूत नेता रामविचार नेताम को टिकट दिया है ताकि ये सीट हासिल की जा सके।
ऐसा रहा है रामविचार नेताम का राजनीतिक सफर
रामविचार नेताम रामानुजगंज से छत्तीसगढ़ विधान सभा के सदस्य थे और रमन सिंह के मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। 2015 में अमित शाह ने नेताम को अपनी राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया और 2016 में उन्हें त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ झारखंड राज्य भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। 29 मई 2016 को उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया।
रामविचार नेताम आदिवासियों के बीच काफी लोकप्रिय
कहते हैं कि रामविचार नेताम आदिवासियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, साल 2013 तक इस सीट पर बीजेपी को मजबूती दी है फिर 2018 में कांग्रेस के बृहस्पति सिंह ने रामानुजगंज विधानसभा में जीत दर्ज की थी मगर अब दोबारा बीजेपी ने इस सीट को हासिल करने के लिए रामविचार नेताम पर भरोसा जताया है।
रामानुजगंज सीट का लेखा-जोखा कुछ ऐसा है
रामानुजगंज विधानसभा बलरामपुर जिले के अंतर्गत आता है जो कि आदिवासी बाहुल्य है पहले ये विधानसभा पहले पाल के नाम से जाना जाता था। यहां से कांग्रेस पार्टी ने अंबिकापुर के मेयर अजय तिर्की को टिकट दिया है। साल 2018 में रामानुजगंज विधानसभा सीट पर करीब 82 फीसदी मतदान हुआ था इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बृहस्पति सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज की थी, वहीं इस बार चुनाव दिलचस्प होगा।
