Chhattisgarh First Phase: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए प्रचार हुआ समाप्त, 7 को वोटिंग; तैयारियां पूरी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 5, 2023, 08:49 PM IST

Chhattisgarh First Phase: प्रथम चरण में 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार हैं जिनमें 198 पुरुष तथा 25 महिलाएं हैं। इस चरण में 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता हैं जिनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष , 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं तथा 69 थर्ड जेडर हैं।

Chhattisgarh First Phase: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार रविवार को खत्म हो गया। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग अपनी तैयारियां पूरी कर चुका है। नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया जा रहा है। पहले चरण में 20 सीटों के लिए वोटिंग होगी।

End of Feed