छत्तीसगढ़ की ये विधानसभा सीट बनी बेहद खास, सभी मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला कर्मी तैनात

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 17, 2023, 10:41 AM IST

अधिकारियों ने बताया कि इस विधानसभा सीट की पर्यवेक्षक भी एक महिला आईएएस अधिकारी विमला आर हैं और उनकी लायजनिंग अधिकारी भी महिला ही हैं।

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान के दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा सीट की कमान महिलाओं के हाथ में दी गई है। इस सीट पर पर्यवेक्षक से लेकर मतदान कर्मी तक सभी महिलाएं हैं। रायपुर जिले के अधिकारियों ने बताया कि आजाद भारत में यह पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन का भार महिलाओं पर होगा। उन्होंने बताया कि इस सीट पर 201 मतदान केंद्र हैं और सभी संगवारी बूथ हैं। यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी तक सभी महिलाएं ही हैं। इस कार्य के लिए प्रत्यक्ष रूप से 804 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है और लगभग 200 महिलाएं आरक्षित रखी गई हैं।

Voting in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023

सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिलाओं के ही जिम्मे

अधिकारियों ने बताया कि इस विधानसभा सीट की पर्यवेक्षक भी एक महिला आईएएस अधिकारी विमला आर हैं और उनकी लायजनिंग अधिकारी भी महिला ही हैं। वहीं अधिकांश बूथों में सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिलाओं के ही जिम्मे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता जब मतदान केंद्र में प्रवेश करेंगे तो मतदाता पर्ची जांच करने से लेकर रजिस्टर में हस्ताक्षर कराने और ऊंगली में स्याही लगाने का काम पूरी तरह महिलाओं के जिम्मे में होगा।

End of Feed