छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सामने चुनौतियों का अंबार, क्या आरोपों में घिरे सीएम बघेल कर पाएंगे बेड़ा पार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 6, 2023, 01:54 PM IST

सीएम बघेल ने लगभग हर चुनावी रैली में कह रहे हैं कि कांग्रेस ने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान राज्य में महिला मतदाताओं की उम्मीदों को पूरा किया है। वहीं, बीजेपी ने सीएम बघेल और उनकी सरकार को करप्शन के मुद्दे पर घेर रही है।

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। राज्य में 7 नवंबर को पहले दौर का मतदान होगा जबकि दूसरा चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। कांग्रेस दोबारा सत्ता में लौटने की उम्मीद कर रही है वहीं बीजेपी की कोशिश सत्ता में वापस आने की है। लेकिन कांग्रेस के सामने इस बार किस तरह की चुनौतियां हैं और क्या-क्या उसके पक्ष में जा सकता है, जानने की कोशिश करते हैं।

Bhupesh Baghel

भूपेश बघेल

कांग्रेस का दावा, वादों को 95% पूरा किया

कांग्रेस का दावा है कि उसने 2018 के घोषणापत्र के वादों को लगभग 95% पूरा किया है। इसे लेकर भूपेश बघेल सरकार में जोश काफी हाई है। हालांकि, भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सरकार अपने 36 वादों में से 19 को पूरा करने में विफल रही है। सीएम बघेल ने लगभग हर चुनावी रैली में कह रहे हैं कि कांग्रेस ने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान राज्य में महिला मतदाताओं की उम्मीदों को पूरा किया है।

End of Feed