Chhattisgarh Chunav: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर वोटिंग, 3 स्तरीय सुरक्षा घेरे में 600 मतदान केंद्र

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 01:14 PM IST

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : इन 20 सीटों में से 12 सीटें अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह राजनंदगांव से चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के संवेदनशील इलाकों में स्थित 600 से अधिक मतदान केंद्र तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा के लिए पहले चरण के लिए मतदान कल यानी 7 नवंबर को होगी। पहले चरण में विधानसभा की 20 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर इलाके 12 और दुर्ग क्षेत्र की 8 सीटें शामिल हैं। पहले चरण में मतदाता जिन दिग्गज नेताओं की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे उनमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रमन सिंह, भाजपा की लता उसेंडी, कांग्रेस के मोहनलाल मरकाम और कवासी लखमा चुनाव मैदान में हैं। इन हाई प्रोफाइल सीटों पर सभी की नजरें लगी हुई हैं।

Chunav 2023

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान।

इन 20 सीटों में से 12 सीटें अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह राजनंदगांव से चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के संवेदनशील इलाकों में स्थित 600 से अधिक मतदान केंद्र तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले बस्तर संभाग में शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगभग 60 हजार जवानों को तैनात किया गया है जिनमें से 40 हजार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) तथा 20 हजार राज्य पुलिस के जवान हैं।

End of Feed