Chhattisgarh : पाटन सीट से CM बघेल ने भरा पर्चा, भाजपा के विजय बघेल से है मुकाबला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2023, 05:33 PM IST

Bhupesh Baghel Patan Seat: बघेल के नामांकन दाखिल करने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू उनके साथ थे। नामांकन दाखिल करने जाने से पहले बघेल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी पत्नी भिलाई स्थित अपने आवास पर उनके माथे पर तिलक लगाती नजर आ रही हैं।

Bhupesh Baghel Files Nomination : छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को दुर्ग जिले की अपनी पारंपरिक सीट पाटन से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। 62 वर्षीय नेता ने दुर्ग कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने की अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने हैंडल पर पोस्ट कीं और लिखा, ''नाम- भूपेश बघेल, विधानसभा क्षेत्र- पाटन, छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से आज पुनः पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।''

Bhupesh baghel

पाटन सीट से नामांगन दाखिल करते सीएम भूपेश बघेल।

महंत और साहू भी थे साथ

बघेल के नामांकन दाखिल करने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू उनके साथ थे। नामांकन दाखिल करने जाने से पहले बघेल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी पत्नी भिलाई स्थित अपने आवास पर उनके माथे पर तिलक लगाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को 'एक्स' पर साझा करते हुए बघेल ने लिखा, 'हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था। आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई स्थित निवास से निकला हूं।’

End of Feed