Chhattisgarh Chunav: पाटन से 5 बार चुनाव जीत चुके हैं सीएम भूपेश बघेल, इस बार भतीजा दे रहा है टक्कर, जानिए राजनीतिक सफर

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 29, 2023, 03:28 PM IST

Bhupesh Baghel Patan Election 2023 Profile: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विधानसभा चुनाव में पाटन से अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। उनके सामने उनके ही भतीजे विजय बघेल बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर टक्कर देने के लिए चुनावी मैदान में डट गए हैं।

Chhattisgarh Bhupesh Baghel Patan Election 2023 Profile: वैसे तो छत्तीसगढ़ चुनाव में कई हाई प्रोफाइल सीटें हैं। लेकिन पाटन विधानसभा सीट सबसे अधिक फेमस है। हो भी क्यों नहीं क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि उनके खिलाफ बीजेपी ने सीएम बघेल भतीजे विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है। वह दुर्ग से बीजेपी सांसद भी हैं। यह सीट चाचा-भतीजा के मुकाबले की वजह काफी हॉट सीट माना जा रहा है। इस वीवीआईपी सीट से पेश बघेल साल 1993 से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। यहां से वे पांच बार चुनाव जीत चुके है। 2008 में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हराया था।

Chhattisgarh Bhupesh Baghel Patan Election 2023 Profile

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से लड़ रहे हैं चुनाव

सीएम भूपेश बघेल का राजनीतिक करियर

साल 1993 में भूपेश बघेल पहली बार पाटन से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। साल 1993, 1998, 2003, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल यहां से चुनाव जीत कर विधायक बने। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के दूसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं तो प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री है। गौर हो कि साल 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ नया राज्य बना। वर्ष 1994 में भूपेश बघेल मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही साल 2004 और 2009 में भूपेश बघेल दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़े। भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 2014 में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया। उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस 2018 का विधानसभा चुनाव शानदार तरीके से जीता। वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके साथ ही साल 1993 से लगातार मानव कुर्मी समाज के संरक्षक भी हैं। वे 1998 और 1999 में मध्य प्रदेश कि दिग्विजय सरकार में मंत्री भी रहे।

End of Feed