3 राज्यों में वोटिंग पर मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा संदेश, कहा-'रिकॉर्ड मतदान पूरी दुनिया के लोकतंत्र के लिए एक बड़ी मिसाल'

CEC on Assembly Elections 2026: CEC ने कहा कि असम, केरल और पुदुचेरी के मतदाताओं ने जिस तरह बड़ी संख्या में वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत किया है, वह गर्व की बात है।उन्होंने मतदाताओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

CEC on Assembly Elections 2026: 'चुनाव का पर्व, मतदाता का गर्व' यह संदेश देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner) ने असम, केरल और पुदुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में हुआ रिकॉर्ड मतदान न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लोकतंत्र के लिए एक बड़ी मिसाल है।

CEC on Assembly Elections 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि असम, केरल और पुदुचेरी के मतदाताओं ने जिस तरह बड़ी संख्या में वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत किया है, वह गर्व की बात है। उन्होंने सभी मतदाताओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

End of Feed