'क्या मेरी तरह केजरीवाल यमुना में डुबकी लगा सकते हैं, साहस है तो जवाब दें', दिल्ली में गरजे CM योगी

UP CM Yogi Adityanath Rally in Delhi : किराड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में वह अपनी कैबिनेट के साथ यदि प्रयागराज के संगम में स्नान कर सकते हैं तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल क्या अपने मंत्रियों के साथ यमुना में डुबकी लगा सकते हैं?

UP CM Yogi Adityanath Rally in Delhi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला। किराड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में वह अपनी कैबिनेट के साथ यदि प्रयागराज के संगम में स्नान कर सकते हैं तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल क्या अपने मंत्रियों के साथ यमुना में डुबकी लगा सकते हैं? अगर उनमें नैतिक साहस है तो उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।' यूपी के सीएम ने कहा कि यमुना जी को गंदे नाले में बदलने का पाप उन्होंने किया है। जनता की अदालत में उन्हें इस बात के लिए माफ नहीं किया जा सकता।

CM Yogi Adityanath

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा।

दिल्ली की जनता इस बार झांसे में नहीं आएगी-योगी

सीएम योगी ने कहा, 'आपने देखा होगा कि 2020 के अंदर दिल्ली में किस तरह से दंगे करवाए गए। इस पूरे षड्यंत्र में आम आदमी पार्टी और उसके पार्षद की संलिप्तता सामने आई। ये लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा क साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जो व्यक्ति अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दे सकता हो, वह व्यक्ति जनता को भी धोखा देने में माहिर होगा। देश को भी धोखा दे रहे है। जनता को भी धोखा दे रहे हैं। इस बार दिल्ली की जनता उनके झांसे में आने वाले नहीं है।'

सड़कों पर सीवर का पानी है-सीएम योगी

यूपी के सीएम ने कहा कि आज दिल्ली की हालत क्या हो गई है। सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है, पता ही नहीं चल पा रहा है। दिल्ली में स्वच्छता नहीं है। चारो तरफ कूड़े का ढेर है, गंदगी है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी के अंदर इस तरह की दुर्गति है। सड़कों पर सीवर का पानी है। सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार नमामि गंगे योजना में सहयोग नहीं करती है।

End of Feed