राजस्थान चुनाव में कमल खिलाने उतरी यूपी की महिला शक्ति, पश्चिम से अंतुल तेवतिया ने जयपुर में संभाला मोर्चा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 12:37 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023: पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया को प्रमुख रूप से राजस्थान चुनाव में लगाया गया है और उन्हें जयपुर जिला दिया गया है। डॉ. अंतुल तेवतिया झोटवाड़ा विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रही हैं।

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में बीजेपी राज्य की सत्ता में बैठी अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार पर हमलावर हो रही है। बीजेपी एक तरफ गहलोत सरकार पर हमलावर है तो दूसरी तरफ पार्टी बूथ स्तर तक संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी 20-20 घंटे काम कर रहे हैं। वहीं दिल्ली और जयपुर से बूथ स्तर तक चुनाव अभियान की मॉनीटिरंग की जा रही है। विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता पर काबिज गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हर चक्रव्यहू की रचना कर रही है। भाजपा हर हाल में सत्ता हासिल करना चाहती है और इसीलिए गहलोत सरकार को चौतरफा घेर रही है। वहीं राजस्थान में हजारों की संख्या में प्रवासी कार्यकर्ता राजस्थान की भूमि पर पहुंचे हैं और भगवा रंग को जमाने एवं कमल खिलाने का काम कर रहे हैं।

antul teotia

राजस्थान में 25 नवंबर को है वोटिंग।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने राजस्थान चुनाव में यूपी की महिला पदाधिकारियों को कैंपन करने के लिए लगाया गया है। उत्तर प्रदेश से 39 महिला पदाधिकारी राजस्थान की अलग अलग विधानसभाओं में घूम रही हैं और पार्टी का प्रचार कर रही हैं। इन महिला पदाधिकारियों को जनसंपर्क अभियान, शक्ति केंद्रों और बूथों पर कैंपेन का काम दिया गया है।

End of Feed