महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल ने बदले लोकसभा के समीकरण, अब BJP की शर्तों पर होगा सीट बंटवारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2024, 01:31 PM IST

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में भाजपा के 30 से अधिक सीट पर चुनाव लड़ने की संभावना है, जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 10 सीट मांगी हैं लेकिन उसे चार सीट मिलने की संभावना है। वहीं, शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी 18 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में पिछले दो-तीन सालों में हुए उथल-पुथल के बाद सियासी समीकरण बदल चुके हैं। ऐसे में यहां आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारा काफी पेचीदा होता जा रहा है। यही कारण है कि शनिवार को बीजेपी की पहली सूची में महाराष्ट्र की एक भी सीट शामिल नहीं थी। राज्य में शिवसेना और एनसीपी में टूट के बाद सीट बंटवारे पर बातचीत अभी तक जारी है।

Maharashtra Politics

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग में चलेगी भाजपा की मनमानी

सूत्रों की मानें तो बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन एवं विपक्षी गठबंधन दोनों का मानना है कि लोकसभा में उत्तर प्रदेश के बाद सर्वाधिक संख्या में सांसद भेजने वाले महाराष्ट्र में सीट आवंटन का एक मात्र फार्मूला जीत की संभावना है। बता दें, उत्तर प्रदेश से 80 लोकसभा सदस्य और महाराष्ट्र से 48 लोकसभा सदस्य चुने जाते हैं।

End of Feed