TMC टीएमसी को सत्ता से हटाने के लिए BJP ने किया 1,000 करोड़ रुपये का सौदा, CM ममता ने लगा दिया ये कैसा आरोप?

West Bengal Election: बांकुरा जिले के ओंडा में एक चुनावी रैली में पार्टी प्रमुख ने कहा, उन्होंने (भाजपा) पश्चिम बंगाल में टीएमसी को सत्ता से बेदखल करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का सौदा किया है।

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को राज्य में सत्ता से बेदखल करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का सौदा किया है। उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर उन्हें यह कहते हुए सुना गया है कि वे ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करने के लिए सुवेंदु अधिकारी समेत भाजपा नेताओं के साथ करीबी संपर्क में हैं और टीएमसी को हराने के लिए अल्पसंख्यक वोटों को बांटने के 1,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत 200 करोड़ रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में प्राप्त कर चुके हैं।

CM Mamata

BJP पर ममता के बड़े आरोप

बीजेपी पर 1,000 करोड़ रुपये का सौदा करने का आरोप

पीटीआई वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी। बांकुरा जिले के ओंडा में एक चुनावी रैली में पार्टी प्रमुख ने कहा, उन्होंने (भाजपा) पश्चिम बंगाल में टीएमसी को सत्ता से बेदखल करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का सौदा किया है। ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि आगामी चुनावों के लिए राज्य में तैनात केंद्रीय बल तलाशी के नाम पर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

End of Feed