तेलंगाना में भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, मुफ्त सिलेंडर-महिलाओं को नौकरी और फ्री देसी गाय समेत किए कई वादे

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 18, 2023, 08:55 PM IST

Telangana Elections 2023: भारत जनता पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र में कई वादे किए हैं। भाजपा का कहना है कि सत्ता में आने पर भाजपा इच्छुक किसानों को नि:शुल्क देसी गाय देगी, इसके साथ ही महिलाओं के लिए 10 लाख नौकरियों का वादा भी इसमें किया गया है।

Telangana Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को संकल्प पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि यह घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बारे में हैं। कांग्रेस ने कभी भी लोगों की जरूरतों का सम्मान नहीं किया है।

Telangana Assembly Elections

तेलंगाना में भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि हमने जो वादा किया है वो पूरा किया है। हम हमेशा अपने वादों पर खरे उतरे हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्ण बहुमत मिलने का भी दावा किया। शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने कभी भी अलग राज्य का समर्थन नहीं किया था और जब विभाजन किया गया तो अप्राकृतिक तरीके से तेलंगाना को अलग कर दिया। इस दौरान उन्होंने धर्म आधारित आरक्षण को खत्म करने का भी वादा किया।

End of Feed