बीजेपी विधायक ने सोनिया गांधी को कहा- विषकन्या, खरगे ने पीएम को बताया था- जहरीला सांप, कांग्रेस-बीजेपी में वार-पलटवार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 28, 2023, 05:34 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'जहरीला सांप' कहा था। अब बीजेपी विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सोनिया गांधी की तुलना विषकन्या से की।

Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीको 'जहरीला सांप' कहा था इसके जवाब में बीजेपी विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी की तुलना 'विषकन्या' से कर दी। इस पर जुबानी जंग तेज हो गई। अब कांग्रेस ने विधायक के निष्कासन की मांग की। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी और उसके नेताओं ने अपना मानसिक और राजनीतिक संतुलन खो दिया है।

Sonia Gandhi, Poisonous snake, Vishkanya, Karnataka Assembly Election 2023

कांग्रेस-बीजेपी में वार-पलटवार, सोनिया को बताया विषकन्या

सोनिया गांधी को क्यों कहा- विषकन्या?

बीजेपी विधायक यतनाल ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करती है। अमेरिका ने उन्हें एक बार वीजा नहीं दिया था, लेकिन आज वह एक विश्व नेता के रूप में उभरे हैं, जो रेड कार्पेट स्वागत करते हैं और विश्व नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। मोदी तुलना एक कोबरा से की जाती है और उन्हें जहरीला कहा जाता है। क्या सोनिया गांधी, एक विषकन्या हैं, जिनके इशारे पर आप नाचते हो। सोनिया गांधी, जिन्होंने देश को बर्बाद कर दिया, चीन और पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम करती हैं।

End of Feed