मरुधरा में कमल खिलाने के लिए बीजेपी का माइक्रो मैनेजमैंट, संगठन महामंत्री ने संभाला मोर्चा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 11:58 AM IST

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में शायद पहली बार बीजेपी पार्टी अपने संगठन के बलबूते मैदान मारने की कोशिश कर रही है। टिकट वितरण के पहले की ग्राउंड लेवल पर वर्किंग के बाद अब प्रत्याशियों को चुनाव जिताने की रणनीति पर संगठन पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

Rajasthan Assembly Election 2023: मरुधरा का चुनाव इस बार कई मायने में अलग नजर आ रहा है। भाजपा और कांग्रेस फूंक-फूंककर अपने कदम आगे बढ़ा रही है। किसान कर्जमाफी, पेपरलीक, भ्रष्टाचार, महिला और बालिकाओं के संबंधित अपराधों के मुद्दे को लेकर गहलोत सरकार पर हमलावर होती भाजपा का माहौल प्रदेश में बनता नजर आ रहा है। सट्टा बाजार से लेकर सभी ओपिनियन पोल में भाजपा की सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ बनती नजर आ रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा पिछले चुनावों से हटके इस बार अलग ही रणनीति पर काम कर चुनाव में जीत की पटकथा लिख रही है।

Rajasthan Assembly Election 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023।

राजस्थान में शायद पहली बार बीजेपी पार्टी अपने संगठन के बलबूते मैदान मारने की कोशिश कर रही है। टिकट वितरण के पहले की ग्राउंड लेवल पर वर्किंग के बाद अब प्रत्याशियों को चुनाव जिताने की रणनीति पर संगठन पदाधिकारी जुटे हुए हैं। इस बार भाजपा संगठन सोशल साइट्स के साथ ही ग्राउंड लेवल पर सक्रिय अपने अदने से कार्यकर्ताओं के जरिए मैदान मारने की कोशिश कर रहा है। हालांकि यह काम एक, दो साल नहीं बल्कि 6 साल की मशक्कत के बाद अब नजर आ रहा है। मरुधरा में कमल खिलाने के लिए इस बार संगठन चुनाव के माइक्रो मैनेजमेंट पर पूरा जोर दे रहा है।

End of Feed