'मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया...', काउंटिंग के बीच अनिल विज का दिखा अनोखा अंदाज

Haryana Assembly Elections 2024: भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने एक बार फिर से अंबाला छावनी (कैंट) से चुनावी परचम लहराया है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हो रही मतगणना के बीच अनिल विज का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने दिग्गज अभिनेता देव आनंद पर फिल्माया गया गीत 'मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया...' गाया।

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का बढ़ता ग्राफ देखते हुए पार्टी नेता अनिल विज ने मंगलवार को दिग्गज अभिनेता देव आनंद पर फिल्माया गया गीत 'मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया...' गाया। अपनी गायन प्रतिभा के लिए भी चर्चित भाजपा के तेजतर्रार नेता विज अंबाला कैंट से छह बार विधायक रह चुके हैं और इस बार उन्होंने जीत दर्ज की है।

Anil Vij

भाजपा नेता अनिल विज

अनिल विज ने फिर मारी बाजी

71 वर्षीय अनिल विज ने 1961 की फिल्म 'हम दोनो' का गीत- 'मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया...' गाया। हालांकि, भाजपा ने चुनावों से पहले यह स्पष्ट कर दिया था कि अगर पार्टी जीतती है तो नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अनिल विज ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी।

End of Feed