बीजेपी पास केवल 2 विषय हैं, सांप्रदायिकता और धर्मांतरण, सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर साधा निशाना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 1, 2023, 08:14 AM IST

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी पास केवल 2 विषय हैं, सांप्रदायिकता और धर्मांतरण।

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 07 और 17 नवंबर को होगा। उससे पहले प्रदेश के मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी में घमासान जारी है। दोनों पार्टियां जमकर एक-दूसरे खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके (बीजेपी) पास केवल 2 विषय हैं, सांप्रदायिकता और धर्मांतरण। वे दो समुदायों के भाइयों को आपस में लड़ाते हैं। वे कोई काम नहीं करेंगे लेकिन लोगों को लड़ाएंगे और वोट लेंगे। उनके मन में नफरत और हिंसा पैदा करेंगे।

Bhupesh Baghel, Chhattisgarh Assembly Election 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सीएम बघेल ने बस्तर में एक सभा में राज्य के पूर्व सीएम रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि रमन सिंह के नेतृत्व में, बस्तर की हरी-भरी धरती लाल हो गई। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता रमन सिंह ने सोमवार को सीएम बघेल पर तंज कसा था। प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आईं और उन्होंने 500 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की। अब इसका कोई महत्व नहीं है। रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में एएनआई को बताया कि भूपेश बघेल 40 दिनों के लिए और मुख्यमंत्री हैं।

End of Feed