MP Chunav: भाजपा को चुनाव से ठीक पहले लगा झटका, जबलपुर के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने दिया इस्तीफा

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद जबलपुर के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये आरोप लगाया है कि शहर में उनके खिलाफ माहौल बनाया गया है। चुनाव में वो भाजपा के लिए मुसीबत बढ़ा सकते हैं।

MP Chunav News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। जबलपुर के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ शहर में गलत माहौल बनाया जा रहा है। बीते 21 अक्टूबर को भाजपा कार्यालय में हंगामा देखा गया था, उसके बाद लगातार उनपर सवाल उठ रहे थे।

BJP Gets Big Setback Just Before Madhya Pradesh Elections

प्रभात साहू ने नगर अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा।

अमित शाह के दौरे के बाद नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भाजपा नेता प्रभात साहू ने जबलपुर नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, हैरानी की बात ये है कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद फैसला लिया। उन्होंने ये आरोप लगाया कि मेरे खिलाफ शहर में वातावरण बनाया गया। उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। चुनाव से पहले ये राजनीतिक घटना भाजपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

End of Feed