महाराष्ट्र में संविधान की ‘लाल’ प्रति लेकर घूम रहे राहुल, BJP ने घेरा तो कांग्रेस ने जोड़ा हिंदू एंगल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सांगली जिले में चुनावी रैली के दौरान सवाल किया, भारत के संविधान की लाल प्रति दिखाकर राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं?

Red Constitution Carried by Rahul Gandhi: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लाल रंग की संविधान की प्रति सियासी विवाद का विषय बन गई है, जो कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अकसर अपने साथ लेकर चलते हैं। भाजपा ने इस मामले पर बुधवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा कि वह क्या संदेश देना चाहते हैं जबकि कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में लाल रंग शुभ माना जाता है। राहुल गांधी ने 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के सिलसिले में बुधवार को कांग्रेस-राकांपा (एसपी)-शिवसेना (यूबीटी) के विपक्षी गठबंधन के लिए प्रचार किया।

Gandhi Rahul

राहुल गांधी

फडणवीस का राहुल पर निशाना

वह नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन में लाल कवर वाली संविधान की एक प्रति लेकर गए थे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सांगली जिले में चुनावी रैली के दौरान सवाल किया, भारत के संविधान की लाल प्रति दिखाकर राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं? उन्होंने कांग्रेस नेता पर अराजकतावादियों का गठबंधन बनाने का आरोप लगाया। राजनीति में लाल रंग को अक्सर मार्क्सवादी या साम्यवादी विचारधारा से जोड़ा जाता है।

End of Feed