Lok Sabha Chunav: 'कंगना रनौत के चरित्र हनन की कोशिश', भड़की भाजपा ने EC से की कांग्रेस की शिकायत; जानें सारा विवाद

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 06:34 AM IST

BJP vs Congress: कंगना रनौत के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से कांग्रेस की शिकायत की है। भाजपा ने यह भी कहा कि बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय बयानों से साफ पता चलता है कि कांग्रेस के मन में देश के कानून के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

Kangana Ranaut Controversy: भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर कंगना रनौत के चरित्र हनन करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने मंडी लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपने सोशल मीडिया हैंडल से कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर की शिकायत राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से की और दोनों नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Kangana Ranaut Controversy

कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी मामले में अपडेट।

'कंगना के खिलाफ गंदी और अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल'

भाजपा की शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस नेताओं ने उसके लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत को नीचा दिखाने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया है। पार्टी ने कहा, 'अपमानजनक और यौन उन्मुख ये टिप्पणियां एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं जो आदर्श आचार संहिता के अनिवार्य दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन हैं।' भाजपा ने कहा, 'इन व्यक्तियों ने कंगना रनौत के खिलाफ सोशल मीडिया मंच पर गंदी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो भारत के संविधान के अध्याय-III में परिकल्पित उनकी गरिमा और शालीनता के अधिकार का भी स्पष्ट उल्लंघन है।'

End of Feed