BJP Candidate Full List: भाजपा ने अब तक 267 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, यहां देखें अब तक की पूरी लिस्ट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 13, 2024, 10:04 PM IST

BJP Candidate Full List 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब तक 276 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 195 नामों की घोषणा की थी। दूसरी सूची में 72 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट उतारे गए हैं। दूसरी लिस्ट में पार्टी नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, पंकजा मुंडे, प्रल्हाद जोशी जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं।

BJP Candidate Full List With Detail: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए 267 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पहले 195 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। इसमें पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कई दिग्गजों के नाम शामिल थे। इसके बाद आज (बुधवार) को पार्टी ने 72 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट की दूसरी सूची भी जारी कर दी है।

BJP Candidate Full List

बीजेपी ने अब तक 267 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

इस लिस्ट में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी टिकट दिया गया है। इसमें हरियाणा की करनाल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर, कर्नाटक हावेरी सीट से बसवराज बोम्मई और उत्तराखंड की हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट मिला है। इसके अलावा दूसरी लिस्ट में पार्टी नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, पंकजा मुंडे, प्रल्हाद जोशी जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं।

End of Feed