Bihar Chunav Result 2025: अनंत, मैथिली, तेजस्वी जाएंगे विधानसभा, तेजू भैया-खेसारी का नहीं चला जादू; इन 10 VIP सीटों का जानें हाल

Bihar Election 2025 की मतगणना के बाद सामने आए परिणामों में रामकृपाल यादव (दानापुर, BJP), अनंत सिंह (मोकामा, JDU), तेजस्वी यादव (राघोपुर, RJD), सम्राट चौधरी (तारापुर, BJP), मैथली ठाकुर (अलीपुर, BJP), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय, BJP) और ओसामा शहाब (रघुनाथपुर, RJD) ने जीत हासिल की है। वहीं, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (छपरा, RJD), तेज प्रताप यादव (महुआ, JJD) और मनीष कश्यप (चनपटिया, JJP से चुनावी मुकाबले हार गए हैं।

Bihar Chunav Result 2025 VIP Candidates: दो चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनावों के बाद 14 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे सामने आए, जिनमें हम बिहार विधानसभा चुनाव के 10 VIP कैंडिडेट की जीत-हार पर नजर बनाए हुए थे, जिसमें महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव जीतने में सफल रहे, वहीं उनके बड़े भाई व लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव महुआ से अपनी सीट हार गए। इनके अतिरिक्त स्टार उम्मीदवारों में छपरा से खेसारी लाल यादव को भी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ ही मैथली ठाकुर ने जीत हासिल की। वहीं, यू ट्यूबर व जनसुराज से प्रत्याशी मनीष कश्यप को भी हार नसीब हुई, जबकि अनंत सिंह मोकामा से चुनाव जीत गए।

Bihar Top 10 VIP Seat Loss Wins

बिहार की टॉप-10 सीटों के हार-जीत का हाल

VIP Candidates उम्मीदवार का नाम विधानसभा सीट पार्टी

उम्मीदवार का नामविधानसभा सीटपार्टीमतगणना का हाल
रामकृपाल यादवदानापुरBJPजीत
अनंत सिंहमोकामाJDU जीत
तेजस्वी यादवराघोपुरRJDजीत
तेज प्रताप यादवमहुआJJDहार
सम्राट चौधरीतारापुरBJPजीत
मैथली ठाकुरअलीनगरBJPजीत
विजय कुमार सिन्हालखीसरायBJPजीत
खेसारी लाल यादव (शत्रुघ्न यादव)छपराRJDहार
मनीष कश्यपचनपटियाJSPहार
ओसामा शहाबरघुनाथपुरRJDजीत

बता दें कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। 11 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल ने राज्य में NDA को पूर्ण बहुमत मिलने की बात कही। हालांकि, एक एग्जिट पोल ने महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाया था।

End of Feed