Triveniganj Assembly Constituency (त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट): त्रिवेणीगंज सीट सुपौल जिले में स्थित है। 2020 के विधानसभा चुनावों में यह सीट जनता दल यूनाइटेड ने जीती थी। जद-यू उम्मीदवार वीना भारती ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संतोष सरदार को 3031 वोटों के अंतर से हराया था। यह सीट सुपौल लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है। त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। जदयू ने इस बार त्रिवेणीगंज से सोनम रानी को टिकट दिया है। त्रिवेणीगंज विधानसभा का राजनीतिक महत्व और सामाजिक विविधता इसे बिहार की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट बनाती है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025।
जदयू ने इस सीट पर पांच बार जीत दर्ज की
अब तक त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र में 17 चुनाव हो चुके हैं, जिनमें 2009 का उपचुनाव भी शामिल है। जदयू ने इस सीट पर पांच बार जीत दर्ज की है और 2009 उपचुनाव से लगातार जीत रही है। जबकि कांग्रेस ने चार बार जीत हासिल की। संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने 1967 से 1972 तक लगातार तीन बार सफलता पाई। जनता पार्टी, लोकदल, जनता दल, राजद और लोजपा ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। 2000 में इस सीट पर राजद का कब्जा हुआ जबकि 2005 के चुनाव में इस सीट पर लोजपा ने जीत हासिल की।
जद-यू का मजबूत गढ़ है त्रिवेणीगंज
2020 विधानसभा चुनाव में यहां 2,86,147 पंजीकृत मतदाता थे। इनमें अनुसूचित जाति के 53,023 (18.53%), मुस्लिम मतदाता 42,635 (14.90%), यादव समुदाय 62,093 (21.70%), यह पूरी तरह ग्रामीण सीट है और यहां 2020 में 61.99% मतदान हुआ था। 2024 तक मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,09,402 हो गई। 2005 के चुनाव में विश्वमोहन कुमार ने एलजेपी से जीत हासिल की। कुछ ही महीने बाद हुए पुनर्मतदान में जदयू ने इनपर दांव खेला और ये विजयी रहे। जदयू की जीत का सिलसिला इन्होंने ही शुरू किया।
