Bankipur Assembly Election 2025: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र, जहां दशकों से नहीं बदला राजनीति का परिणाम; इस बार कैसा है समीकरण?

Bankipur Assembly Constituency (बांकीपुर विधानसभा सीट): बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र पटना के केंद्र में स्थित एक ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीट है। यहां भाजपा का लगातार वर्चस्व रहा है। क्षेत्र में कायस्थ, वैश्य और ब्राह्मण समुदाय भाजपा के परंपरागत समर्थक हैं। हालांकि, मतदान प्रतिशत में गिरावट चिंता का विषय है। 2025 में 3.96 लाख मतदाता हैं, लेकिन 60% से अधिक मतदान से दूर रहते हैं। आइए जानते हैं क्या है बांकीपुर सीट का हाल।

Bankipur Assembly Constituency (बांकीपुर विधानसभा सीट): पटना शहर के दिल में बसे बांकीपुर की पहचान सिर्फ आधुनिक चुनावी आंकड़ों से नहीं, बल्कि पुरानी विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों से भी जुड़ी हुई है। पटना कलेक्टरेट, सिविल कोर्ट, 1891 में स्थापित खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी और दरभंगा हाउस जैसे संस्थान यह बताते हैं कि कभी यही इलाका पटना की प्रशासनिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का सबसे बड़ा केंद्र था। आज भी यहां पटना विश्वविद्यालय के कई स्नातकोत्तर विभाग स्थित हैं, जो इसकी बौद्धिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं।

Bankipur Assembly Constituency.

बांकीपुर सीट पर क्या है चुनावी हाल

भाजपा की मजबूत सीट

2008 के परिसीमन के बाद जब ‘पटना वेस्ट’ का नाम बदलकर बांकीपुर रखा गया, तभी से इस सीट ने एकतरफा चुनावी नतीजे देखे हैं। पिछले आठ विधानसभा चुनावों में यहां भाजपा का वर्चस्व कायम है, जिनमें से तीन चुनाव बांकीपुर नाम से हुए। राजनीतिक घटनाओं में बड़े उतार-चढ़ाव भले ही न दिखाई दें, लेकिन यहां सियासत का एक पैटर्न साफ दिखता है लगातार बड़े अंतर से भाजपा की जीत और वोटर टर्नआउट में कमी।

End of Feed