79 साल उम्र...10 बार जनता ने पहुंचाया विधानसभा; कौन हैं सबसे उम्रदराज व सबसे ज्यादा बार विधायक बनने वाले हरिनारायण सिंह

हरनौत विधानसभा से 79 वर्षीय हरिनारायण सिंह ने लगातार दसवीं बार जीत हासिल कर बिहार की राजनीति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जदयू के समेत बिहार के सबसे उम्रदराज नेता ने 1977 से अब तक लगातार चुनावों में सफलता का सिलसिला जारी रखते हुए असंभव माना जाने वाला रिकॉर्ड तोड़ा। इसके साथ ही, सुपौल और गया के अन्य वरिष्ठ नेता भी लगातार नौवीं जीत के साथ “क्लब 9” में शामिल हो गए हैं।

Longest Winning Candidate Name: हरनौत विधानसभा से वर्तमान विधायक हरिनारायण सिंह ने लगातार दसवीं बार जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया है। जदयू के 79 वर्षीय हरिनारायण सिंह ने अब तक किसी अन्य विधायक के लिए असंभव माना जाने वाला 10 बार का विजय रथ पूरा किया। कुल 106954 वोटों से इन्होंने इस बार जीत का परचम लहराया है। यह बिहार के सबसे सबसे उम्रदराज व सबसे ज्यादा बार विधायक बनने वाले नेता हैं। इससे पहले इन्होंने 9 बार चुनाव जीतने का गौरव हासिल किया था, और इस बार भी जदयू ने इन्हें हरनौत से उम्मीदवार बनाया।

Who is the oldest and the MLA who has won the most number of times?

कौन हैं सबसे उम्रदराज व सबसे ज्यादा बार जीतने वाले विधायक?

हालांकि, इनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए फिर से चुनाव लड़ने पर संशय था। इसके साथ ही, लगातार आठ बार जीत हासिल करने वाले दो अन्य मौजूदा विधायक अब “क्लब 9” में शामिल हो गए हैं। भाजपा के प्रेम कुमार और जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव अब उन नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने नौ बार चुनाव जीतकर अपनी पहचान बनाई है। बिहार में अब तक किसी ने 10 बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड नहीं बनाया था। इससे पहले यह रिकार्ड तीन नेताओं के पास था: सदानंद सिंह, रमई राम और हरिनारायण सिंह। चूंकि सदानंद सिंह और रमई राम का निधन हो चुका है, इसलिए ऐसा माना जा रहा था कि हरिनारायण सिंह दसवीं बार जीतकर यह रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे।

End of Feed