भोजपुरी स्टार पवन सिंह लड़ेंगे चुनाव: सोशल मीडिया पर किया ऐलान, पहले आसनसोल से हटे थे पीछे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2024, 02:29 PM IST

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह(Pawan Singh) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ने की घोषण की। पहले उन्हें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा(Shatrughan Sinha) के खिलाफ टिकट दिया था। हालांकि, टिकट मिलने के अगले ही दिन वह पीछे हट गए थे और चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।

Pawan Singh: भोजपुर स्टार पवन सिंह(Pawan Singh) ने एक बार फिर से 2024 के चुनावी दंगल (Lok Sabha Election 2024) में ताल ठोकी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पवन सिंह (Bhojpuri Star Pawan Singh) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी घोषण की। उन्होंने लिखा, "मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी"

Pawan Singh

पवन सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

बता दें, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली सूची में पवन सिंह को पश्चिम बंगाल(West Bengal) के आसनसोल(Asansol) से टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के खिलाफ टिकट दिया थ। हालांकि, टिकट मिलने के अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। अब पवन सिंह ने एक बार फिर से चुनाव लड़ने का ऐलान करके सियासी सरगर्मी को बढ़ा दिया है। आसनसोल से वर्तमान में शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा सांसद हैं।

End of Feed