दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की इस योजना पर लग सकता है ब्रेक! बजट में कमी के चलते सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में संभावना मानी जा रही है कि दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पर ब्रेक लगा सकती है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी।

Delhi Assembly Election: दिल्ली सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा था कि जल्द ही इस योजना के तहत पंजीकरण की व्यवस्था भी शुरू कर दी जाएगी। पंजीकरण की व्यवस्था संपन्न होने के बाद महिलाओं के बैंक खाते में योजना के तहत एक हजार रुपये भेज दिए जाएंगे। लेकिन, वित्त विभाग ने बजट की कमी की ओर इशारा किया है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चूंकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में संभावना मानी जा रही है कि दिल्ली सरकार की इस योजना पर ब्रेक लग सकता है।

Delhi Assembly Election

बजट में कमी के चलते दिल्ली सरकार की इस योजना पर लग सकता है ब्रेक

दिल्ली सरकार ने 2000 करोड़ रुपये का किया था आवंटन

बता दें कि दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये देने का ऐलान किया गया था। दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 2000 करोड़ रुपये का आवंटन भी किया था। दिल्ली के बुराड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे में कहा था कि योजना जल्द ही शुरू की जाएगी और मासिक मानदेय महिलाओं के बैंक खातों में जमा किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस योजना का लाभ देने के लिए जल्द ही पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

End of Feed