Badli Vidhan Sabha Chunav 2024, बादली विधान सभा सीट: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र क्या बदलेंगे जीत की परिपाटी

Badli Delhi Vidhan Sabha Chunav 2024, Badli Gurgaon Constituency, History, Party, Key Candidate: साल 2020 में बादली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। AAP उम्मीदवार अजेश यादव ने 69,357 वोट हासिल कर के अपने विरोधी बीजेपी के विजय कुमार भगत को 29 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया था।

Badli Delhi Vidhan Sabha Chunav 2024: दिल्ली की हाई प्रोफाइल सीटों में बादली सीट भी है। यहां से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) के अजेश यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दीपक चौधरी से है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से AAP विजयी हुई थी लेकिन जातीय समीकरणों को देखते हुए इस बार इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।

Badli seat

आठ फरवरी को आएंगे दिल्ली चुनाव के नतीजे।

इस सीट पर कुल वोटर्स 1 लाख 40 हजार

बादली सीट दिल्ली के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यहां का निर्वाचन क्षेत्र कोड 5 है। बादली विधानसभा सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 1 लाख 40 हजार के करीब है। सीट पर पुरुष वोटर्स की संख्या 79 हजार से ज्यादा है तो वहीं, महिला वोटर्स की संख्या 60 हजार से ज्यादा है। बता दें कि बादली सीट दिल्ली की उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को जीत मिली है।

End of Feed