Bihar Exit Poll: बिहार में बहार 'कमल' संग फिर खिलेंगे नीतीशे कुमार! रोशन नहीं हो सकेगी 'लालटेन'

Bihar Chunav Exit Poll: बिहार में विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और दोनों ही चरणों में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। Axis My India के मुताबिक, एनडीए को 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 121 से 141 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिल सकती हैं, जो अन्य एग्जिट पोल के मुकाबले में ज्यादा है।

Bihar Chunav Exit Poll: बिहार में विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और दोनों ही चरणों में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। पहले और दूसरे चरण में कुल 66.90 फीसदी वोटिंग हुई और अब सभी को 14 नवंबर को इंतजार है, क्योंकि 14 नवंबर दिन शुक्रवार को चुनावी नतीजे सामने आएंगे और यह तय होगा कि बिहार में किसकी सरकार बन रही है। इस बीच, बुधवार को एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) का एग्जिट पोल (Exit Poll) सामने आया जिसमें एक बार फिर से बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए की सरकार बनने की संभावना जताई गई।

Bihar Election Exit Polls

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट

NDA को मिल सकता है बहुमत

Axis My India के मुताबिक, एनडीए को 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 121 से 141 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिल सकती हैं, जो अन्य एग्जिट पोल के मुकाबले में ज्यादा है। वहीं, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी, जिसने बिहार की राजनीति बदलने का दावा किया था, को दो सीटें मिलने की संभावना है।

End of Feed