विधानसभा चुनाव 2023: वोटिंग से पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से पीएम मोदी की अपील और संदेश

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 15, 2023, 12:47 PM IST

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदताओं के साम संदेश जारी किया। पीएम मोदी ट्वीट कर कहा कि लोगों का दृढ़ विश्वास है कि केवल बीजेपी ही 21वीं सदी का विकसित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ बना सकती है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदताओं के साम संदेश जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि लोगों का दृढ़ विश्वास है कि केवल बीजेपी ही 21वीं सदी का विकसित मध्य प्रदेश बना सकती है। मध्य प्रदेश के लोग डबल इंजन सरकार का लाभ देख रहे हैं और इसकी आवश्यकता को समझ सकते हैं। मैंने रैलियों में देखा है। मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी की वंशवाद और नकारात्मकता की राजनीति से नाखुश है। कांग्रेस के पास मध्यप्रदेश के विकास के लिए कोई विजन या रोडमैप नहीं है।

Assembly Election 2023, Narendra Modi

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से पीएम मोदी की अपील

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार का प्रचार अभियान बल्कि जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेने का अभियान बहुत ही खास रहा। मैं राज्य के कोने-कोने में गया, अनेकों लोगों से मिला, संवाद किया। लोगों में भाजपा के प्रति जो स्नेह है, भाजपा पर जो आस्था है, वो हमारी बहुत बड़ी पूंजी है। मध्य प्रदेश की नारीशक्ति, इस चुनाव में आगे बढ़कर भाजपा का झंडा बुलंद कर रही है। जिस तरह महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता है, उसी तरह महिलाओं ने भाजपा सरकार की वापसी को अपनी प्राथमिकता बना लिया है।

End of Feed