Assembly Election Voting: छत्तीसगढ़ की 20 और मिजोरम की सभी सीटों पर मतदान आज, तैयारियां पूरी, सुरक्षा सख्त

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 7, 2023, 12:00 AM IST

Assembly Election Voting: मिजोरम में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने कहा कि मिजोरम के सभी 1,276 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा।

Assembly Election Voting: आज यानि कि मंगलवार को छ्त्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग होनी है। इसके साथ ही मिजोरम की सभी 40 सीटों पर भी आज वोटिंग होगी। चुनाव आयोग की ओर से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं। नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा की खास व्यवस्था की गई है।

End of Feed