Rajasthan Chunav: राजस्थान में बीजेपी को झटका, साध्वी अनादि सरस्वती कांग्रेस में हुईं शामिल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 3, 2023, 08:41 AM IST

राजस्थान विधानस चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। साध्वी अनादि सरस्वती कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्हें अजमेर उत्तर से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

जयपुर: विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को झटका लगा है। बीजेपी की पूर्व सदस्य साध्वी अनादि सरस्वती गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। वह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं। कांग्रेस उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में अजमेर उत्तर से टिकट देने पर विचार कर रही है। साध्‍वी अनादि सरस्‍वती ने राजस्‍थान के सीएम को धन्‍यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया है।

Sadhvi Anadi Saraswati, Ashok Gehlot

राजस्थान में कांग्रेस ने बीजेपी को दिया झटका

साध्वी अनादि सरस्वती ने कहा कि मुझे लगता है कि पूरे समाज में मेरी पहचान एक संत के रूप में है। एक संत किसी भी दलगत राजनीति से ऊपर होता है। और एक संत सनातन धर्म और पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है। उसका एकमात्र लक्ष्य मानव जाति की सेवा करना है। एक संत ऐसा करता है किसी मंच की आवश्यकता नहीं है। उनका ध्यान केवल काम करने पर है। मैं सीएम को धन्यवाद देना चाहती हूं, उन्होंने सम्मान के साथ पार्टी में मेरा स्वागत किया।

End of Feed