Telangana Chunav: 'राहुल गांधी के दो प्यार...', अब ओवैसी ने कांग्रेस सांसद पर कसा तंज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 01:52 PM IST

Telangana Assembly Election 2023 : तेलंगाना में शनिवार को एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने बीआरएस एवं एआईएमआईएम पर निशाना साधा। राहुल ने सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति को भ्रष्ट बताया। उन्होंने कहा कि बीआरएस, एआईएमआईएम और भाजपा के साथ है।

Telangana Assembly Election 2023 : चार राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद अब तेलंगाना में नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है। ओवैसी ने शनिवार को हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल को निशाने पर लिया और कहा कि 'कांग्रेस सांसद को अपने जीवन में बस दो चीजों से प्यार है। पहला इटली और दूसरा मोदी।'

asaduddin owaisi

तेलंगाना में चुनाव प्रचार करते ओवैसी।

बीआरएस एवं एआईएमआईएम पर राहुल का निशाना

तेलंगाना में शनिवार को एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने बीआरएस एवं एआईएमआईएम पर निशाना साधा। राहुल ने सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति को भ्रष्ट बताया। उन्होंने कहा कि बीआरएस, एआईएमआईएम और भाजपा के साथ है। राहुल ने कहा, 'तेलंगाना में मोदी जी के दो मित्र हैं। एक हैं ओवैसी और दूसरे केसीआर।' कांग्रेस नेता ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव चाहते हैं कि मोदी देश के पीएम बने रहें और मोदी, केसीआर को सीएम देखना चाहते हैं।

End of Feed