महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड का दौरा करेंगे अमित शाह; समझें विधानसभा चुनाव की रणनीति

Assembly Election 2024 : चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी सियासी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इसी बीच भाजपा के दिग्गज और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने खास प्लान बनाया है। वो तीन चुनावी राज्यों हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा करेंगे।

Amit Shah Plan for Election: लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी उठापटक का दौर तेज हो चुका है। इसी साल अंत में महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले दिग्गज नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने तैयारियों पर जोर देना शुरू कर दिया है। आखिर शाह का क्या प्लान है, ये हर कोई जानना चाहता है।

Amit Shah Plan for Assembly Election

अमित शाह बनाएंगे चुनावी रणनीति।

तीन राज्यों का दौरा करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा करेंगे और संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इस साल के अंत में इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर शाह के ये दौरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार अभियान को गति देने का काम कर सकते हैं।

End of Feed